Acad Theme – Epsilon

इस Life Class में मुझे अपनी professional journey पर आत्मचिंतन करने का अवसर मिला। इस दौरान मुझे यह समझने का अवसर मिला कि मैंने अपनी यात्रा में किस तरह विभिन्न चुनौतियों का सामना किया और उन चुनौतियों से सीखते हुए आगे बढ़ी। साथ ही, मैं मेरी इस यात्रा में किन लोगों ने मेरा मार्गदर्शन किया, मेरा सहयोग किया और विशेष रूप से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मेरी मदद की।

‘The Intern’ फिल्म के माध्यम से मुझे यह सीखने को मिला कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। हमें अपने अनुभवों के साथ-साथ नई चीज़ों को सीखने और नए परिवेश के अनुसार स्वयं को ढालने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। फिल्म से यह भी सीखने को मिला कि एक non-judgemental approach अपनाने से हम दूसरों से बेहतर तरीके से सीख सकते हैं और एक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण बनाने में योगदान दे सकते हैं।